प्रेग्नेंट महिला के पेट में दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 15:44

प्रेग्‍नेंसी में पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे :-

​मेडिटेशन और योग

प्रेगनेंट महिलाओं को कंसीव करने से पहले ही योग और ध्‍यान करना चाहिए। एक्‍सरसाइज करने से दिमाग शांत रहता है और शरीर भी फिट रह पाता है। आपको गर्भावस्‍था में रोज एक्‍सरसाइज करनी चाहिए और तीसरी तिमाही में भी आप कुछ सुरक्षित योगासन कर सकती हैं। इससे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार आएगा और बदन दर्द भी दूर होगा।
​
​आरामदायक कपड़े पहनें

प्रेग्‍नेंसी की तीसरी तिमाही में पेट की स्किन और मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिसके लिए पेट को पर्याप्‍त जगह की जरूरत होती है। पेट पर ज्‍यादा टाइट कपड़े पहनने से इसमें दिक्‍कत हो सकती है। इस समय आपको टाइट कपड़ों की जगह ढीले कपड़े पहनने चाहिए।

गर्भावस्‍था में गैस, कब्‍ज और पेट फूलने की समस्‍या भी होती है जिसकी वजह से आपको पेट दर्द महसूस हो सकता है। पर्याप्‍त पानी पीकर और तरल पदार्थों की मदद से आप पेट से जुड़ी इन समस्‍याओं से बच सकती हैं। पानी की पूर्ति से शरीर से सभी विषाक्‍त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

​मालिश और सिकाई

मालिश हर तरह के दर्द को दूर कर सकती है। लेट जाएं और तेल या लोशन से बहुत ही हल्‍के हाथों से मालिश करें। ग्रोइन और गर्भाशय पर हल्‍के हाथों से मसाज करें और अपने शरीर को रिलैक्‍स रहने दें।

प्रेग्‍नेंसी में पेट दर्द होने पर गर्म सिकाई नहीं कर सकते हैं लेकिन आप गुनगुने पानी से नहा जरूर सकती हैं। गर्म पानी से नहाने से तेज दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है। अगर आपको पेट दर्द या प्रेग्‍नेंसी में किसी भी हिस्‍से में दर्द महसूस हो रहा है तो आप हॉट शॉवर ले सकती हैं।

​खाना कैसे खाएं

गर्भावस्‍था के दौरान पेट के ऊपरी हिस्‍से में हल्‍का दर्द महसूस हो सकता है। एसिडिटी, गैस या सीने में जलन की वजह से ऐसा हो सकता है। अगर आप अपनी डायट का अच्‍छी तरह से ध्‍यान रखें तो काफी हद तक पेट दर्द को कम किया जा सकता है। दिन में तीन बार की जगह चार या पांच बार कर के थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व और विटामिन मिलेंगें। इसकी मदद से शरीर अपने आप ही दर्द से लड़ पाएगा।

प्रेग्‍नेंसी में कैफीन के कारण भी पेट दर्द हो सकता है। कैफीन में एसिड बेस ऑयल होता है जो एसिडिटी और गैस पैदा करता है जिससे आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को कॉफी, चाय, सोडा आदि लेने से मना किया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info